New Year's 2020 Will Inspire a Fresh Start






https://posts.gle/TGBfshttps://posts.gle/TGBfs
                                                 
                                                 🤔 सोचने का नजरिया


     “ज़ीन्दगी बदलने के लिए लड़ना पडता हे, ओर आसान करने के लिए समझना पड़ता है।”



जब तक आपके अन्दर जुनून और विश्वास है और मेहनत के लिए तैयार हैं, तब तक दुनिया में आप कोई भी काम कर सकते हैं और कुछ भी पा सकते है| दोस्तों ज़िन्दगीं में किसी भी मंज़िल या मुकाम को पाने के लिए सबसे आवश्यक चीज़ आपकी मेहनत तथा आपका धैर्य है। अगर आप ईमानदारी से मेहनत करते हुए तथा कभी भी धैर्य ना खोते हुए अपने मंज़िल की तरफ़ कदम बढ़ाते है तो दुनिया की कोई भी ताकत तथा कोई भी अड़चन आपको सफ़ल होने से नहीं रोक सकती। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हमें लगातार मेहनत करने के बाद भी सफलता नही मिलती है तो हम निराश होकर प्रयास करना छोड़ देते है। लेकिन दोस्तो आपको कभी भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि ऐसे समय पर आपको एक बार और पूरी ताकत के साथ प्रयास करने की ज़रूरत होती है।
दोस्तो कई बार ऐसा देखा गया है कि हम सही मार्गदर्शन ना मिलने के कारण भी सफलता के मार्ग से भटक जाते है। ऐसे समय मे हमे जरूरत होती है किसी ऐसे व्यक्ति या साधन की जो हमे सफलता के लिए प्रेरित करते हुए ऊर्जा और उत्साह से ओतप्रोत कर दे ताकि हम दोबारा से और अधिक जोश तथा जुनून के साथ अपने मंज़िल को पाने के लिए जुट जाएं।

जिंदगी का सच

यह हैं जिंदगी का सच,
जो चाहा कभी पाया नहीं|
जो पाया कभी सोचा नहीं,
जो सोचा कभी मिला नहीं|
जो मिला रास आया नहीं,
जो खोया वो याद आता हैं,
पर जो पाया संभाला जाता नहीं|
क्यों अजीब भी पहली हैं जिंदगी,
जिसको कोई सुल्जा पता नहीं|
जीवन में कभी समजोता करना पड़े तो कोई बड़ी बात नहीं हैं,
क्योंकि जुकता वही हैं जिसमे जान होती हैं,
अकाद तो मुर्दे की पहचान होती हैं|
जिंदगी जीने के 2 तरीके होते है,
पहला: जो पसंद है उसे हासिल करना सिख लो,
दूसरा: जो हासिल हैं उसे पसंद करना सिख लो|
जिंदगी जीना आसान नहीं होता,
बिना संगर्ष कोई महान नहीं होता|
जब तक न पढ़े हथोड़े की चोट,
पत्थर भी भगवन नहीं होता|
जिंदगी बहुत कुछ सिखाती हैं,
कभी हंसती है तो कभी रुलाती हैं|
पर जो हर हाल में खुस रहते है,
जिंदगी उनके आगे सर जुकती हैं|
चेहरे की हंसी से हर गम चुराओ,
बहुत कुछ बोलो पर कुछ न छुपाओ|
खुद न रूठो कभी पर सब को मनाओ,
राज़ हैं ये जिंदगी का बस जीते चले जाओ|